Umapati Rakhaiyo Meri Laj Lyrics – Pamela Jain, is hindi Shiv Bhajan sung by Pamela Jain. Music of song ‘Umapati Rakhaiyo Meri Laj’ given by Samuel Paul, while lyrics of song ‘Umapati Rakhaiyo Meri Laj’ written by Devendra Rana
Umapati Rakhaiyo Meri Laj Lyrics
उमापती रखियो मेरी लाज,
सारी दुनियां छोड़ के आया,
तुम्हें पुकारूँ आज,
उमापती रखियो मेरी लाज………
जोड़ जोड़ के प्रीत के धागे,
तेरे आगे सब फीका लागे,
सोए हुवे मेरे भाग जागे,
तेरा ही नाम मीठा लागे,
मेरे भगवन मेरे दाता,
सुनलो मेरी आवाज
उमापती रखियो मेरी लाज………
तेरी दया जो हम पर बरसे,
व्याकुल मनवा काहे तरसे,
जो सुख मिले हमे तेरे दर से,
टालो विपदा मेरे सर से,
अंतर्यामी पालनहारा,
देवों के सरताज,
उमापती रखियो मेरी लाज…….
हरदम करूं में तेरी भक्ति,
तेरे चरण में हो जाए मुक्ति,
मुझे बता दो ऐसी युक्ति,
नाम जपन की मिले जो शक्ति,
मुझको दे दो ऐसा वर कोई,
पूरण हो सब काज,
उमापती रखियो मेरी लाज……..
उमापती रखियो मेरी लाज,
सारी दुनियां छोड़ के आया,
तुम्हें पुकारूँ आज,
उमापती रखियो मेरी लाज……
Song Details
Song – Umapati Rakhaiyo Meri Laj | ||
Singer – Pamela Jain | ||
Music – Samuel Paul | ||
Lyrics – Devendra Rana | ||
Label – Bhajan India |